TRENDING TAGS :
हापुड़: भगवान की मूर्तियां बेचने वाली दुकान में युवक ने की जमकर तोड़फोड़, CCTV वायरल
गढ़ रोड पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर घुसे युवक ने भगवान की मूर्तियों और छोटे मंदिरों को जमीन पर पटककर तोड़ डाला, पुलिस जांच में जुटी।
Hapur News :-गढ़ रोड पर एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने दुकानदार को आर्थिक चोट पहुंचाने के साथ इलाके में भी हलचल मचा दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक युवक ने भगवान की मूर्तियां और छोटे मंदिर बेचने वाली दुकान को निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे युवक ने वहां रखी मूर्तियों को एक-एक कर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुकान में रखी भगवान की कई मूर्तियां और छोटे मंदिर टूटकर बिखर गए। दुकानदार ने इस पूरी घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह लगातार मूर्तियों को उठाकर जमीन पर पटकता रहा। उसकी यह पूरी करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ, फिर शुरू की तबाही
जानकारी के अनुसार, गढ़ रोड पर सड़क किनारे एक दुकानदार भगवान की मूर्तियों और छोटे मंदिरों की बिक्री करता है। बताया गया कि एक युवक दुकान पर पहुंचा और वहां लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने दुकान में रखी मूर्तियों को उठाकर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। युवक ने कई मूर्तियों को तोड़ डाला और छोटे मंदिरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान में चारों तरफ टूटा हुआ सामान बिखर गया।दो लाख रुपये के नुकसान का दावा, पुलिस से लगाई गुहार
पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, आरोपी की इस हरकत से उसकी दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान बर्बाद हो गया। दुकान का ताला तोड़ने से लेकर मूर्तियां और मंदिर क्षतिग्रस्त करने तक की पूरी घटना ने उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।CCTV में कैद हुई करतूत, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वारदात के बाद दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। इसमें युवक दुकान के अंदर घुसकर मूर्तियों को तोड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस बोली- फुटेज से हो रही आरोपी की पहचान
थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। Next Story


