TRENDING TAGS :
Hapur News: शादी की खुशियों के बीच खूनी हमला, ईंट से सिर कुचलने की कोशिश
Hapur News: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में चचेरी बहन की शादी का सामान लेने निकले सालिम पर चार लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। घायल युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hapur News
Hapur News: घर में शादी की खुशियां थीं और परिवार तैयारियों में जुटा था, लेकिन इसी बीच एक युवक पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि पूरा परिवार अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हो गया। चचेरी बहन की शादी के लिए सामान लेने निकले युवक को रास्ते में चार लोगों ने घेर लिया। पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने जमीन से ईंट उठाकर युवक के सिर पर पूरी ताकत से दे मारी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी का सामान लेने गया था सालिम, रास्ते में घेर लिया
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी शादाब ने बताया कि 14 नवंबर को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। शादी की तैयारियों के लिए उसका भाई सालिम गांव के ही रिश्तेदार सदाकत के यहां सामान लेने गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में गांव के सरफराज उर्फ पुल्ला, कलुवा, जियाउल उर्फ जबलू और बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गांव सरावा निवासी नवाजिश ने उसे रोक लिया।*आरोप है कि चारों ने सालिम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सालिम ने घर में शादी होने का हवाला देते हुए विवाद करने से मना किया, लेकिन आरोपितों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देखते ही देखते उन्होंने लाठी-डंडों से सालिम पर हमला कर दिया। इसी बीच सरफराज ने जमीन से ईंट उठाई और उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। ईंट लगते ही सालिम लहूलुहान होकर मौके पर बेहोश हो गया।
सिर में गंभीर चोट, मेरठ के अस्पताल में भर्ती
मारपीट और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर शादाब अपने बहनोई इमरान के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और घायल सालिम को अस्पताल लेकर गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल सालिम मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है।थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सरफराज उर्फ पुल्ला, कलुवा, जियाउल उर्फ जबलू और नवाजिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


