×

Hapur News: एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा हाइवे का सफर, पांच फीसदी अधिक देना होगा टोल टैक्स

Hapur Road Toll Tax Rate: परिवहन मंत्रालय के नियम से एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेब पर अब सीधा असर पड़ने जा रहा है। वाहन चालकों को जिले के तीनों टोल प्लाजाओं पर टैक्स की बढ़ोत्तरी हो रही है।

Avnish Pal
Published on: 31 March 2025 12:41 PM IST
Hapur Road Toll Tax Rate Increase
X

Hapur Road Toll Tax Rate Increase

Hapur News: 31 मार्च को रात 12 बजे के बाद से NHAI के टोल की कीमतें बढ़ जाएंगी। NHAI अपने सभी टोल में कम से कम पांच रुपये की बढ़ोतरी कर रही है। ये बढ़ोतरी गाड़ियों की क्षमता के हिसाब से बढ़ती जाएगी। राहत की बात यह है कि इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बीते वर्षों की तरह 10% तक रेट नहीं बढ़ाए हैं।एक अप्रैल से से वाहन चालक अधिक जेब खर्च के लिए तैयार हो जाएं। जनपद के तीनों टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। तीनों ही टोलों दवारा इसकी रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल पर नए रेट लिस्ट के हिसाब से टोल टैक्स देना पड़ेगा। जनपद के तीनों छोरों पर टोल प्लाजा होने के कारण जिले से लोगों और यहां से गुजरने वाले लोगों को अधिक दिक्कत होगी।

रेट लिस्ट कर दी जारी

परिवहन मंत्रालय के नियम से एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेब पर अब सीधा असर पड़ने जा रहा है। वाहन चालकों को जिले के तीनों टोल प्लाजाओं पर टैक्स की बढ़ोत्तरी हो रही है। इससको लेकर रेट लिस्ट जारी हो गई है। तीनों टोल प्लाजाओं से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं मासिक पास बनवाने के लिए भी ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ेगी।

कुराना टोल प्लाजा

वाहन पुरानी दरें नई दरें

अप- डाउन अप- डाउन

गाड़ी 110-165 115-170

हल्के वाणिज्यिक वाहन 175-265 185-275

बस- ट्रक 370-555 385-575

दस टायर ट्रक 405-605 420-625

चार से छह धुरी वाले वाहन 580-870 600-900

सात से अधिक धुरी वाले वाहन 705-1060 730-1095

लोकल वाहनों के लिए पास 340 350

अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा

वाहन पुरानी दरें नई दरें

अप- डाउन अप- डाउन

गाड़ी 115-170 120-175

हल्के वाणिज्यिक वाहन 185-275 190-285

बस- ट्रक 385-575 400-600

दस टायर ट्रक 420-625 435-655

चार से छह धुरी वाले वाहन 605-902 625-940

सात से अधिक धुरी वाले वाहन 740-1110 765-1145

लोकल वाहनों के लिए पास 340 350

छिजारसी टोल प्लाजा

वाहन पुरानी दरें नई दरें

अप- डाउन अप- डाउन

गाड़ी 170-85 178-89

हल्के वाणिज्यिक वाहन 270-135 283-141

बस- ट्रक 570-285 598-299

दस टायर ट्रक 620-310 651-325

चार से छह धुरी वाले वाहन 890-445 934-468

सात से अधिक धुरी वाले वाहन 1085-542 1139-569

लोकल वाहनों के लिए पास 340 350

Admin 2

Admin 2

Next Story