Hapur News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक मिलने पर डीआईजी ने दी बधाई

Hapur News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक व प्रशंसा चिन्ह मिलने पर मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बधाई दी।

Avnish Pal
Published on: 14 Aug 2026 9:41 PM IST
Hapur News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक मिलने पर डीआईजी ने दी बधाई
X

Hapur News

Hapur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय, सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक की ओर से पदक एवं प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए गए हैं। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सेवाभिलेख के आधार पर मिला पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी बिजेन्द्र कुमार को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य आरक्षी चालक अकीलुद्दीन खां को रजत प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है।इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं को विभाग की ओर से सराहनीय माना गया है। उनके सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्य और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया है।

चार पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भी पुलिसकर्मियों को प्रदान किया गया है। इनमें निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक चांदवीर सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार राघव और मुख्य चालक धर्मवीर सिंह मोधा शामिल हैं।डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य न केवल विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाता है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया प्रोत्साहित

डीआईजी ने पदक एवं प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का कर्तव्यपरायणता और समर्पण से किया गया कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इन सम्मानों से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। विभागीय स्तर पर इसे उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story