Hapur News: हापुड़ के हाफिजपुर मे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को साइबर फ्रॉड व सुरक्षा पर किया जागरूक

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को साइबर फ्रॉड, सुरक्षा कानूनों व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Avnish Pal
Published on: 12 April 2026 1:23 PM IST
Hapur News: हापुड़ के हाफिजपुर मे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को साइबर फ्रॉड व सुरक्षा पर किया जागरूक
X

Mission Shakti in Hapur

Hapur News:-महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हाफिजपुर क्षेत्र की पौधशाला में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने यहां मजदूरी कर रही महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साइबर फ्रॉड से बचाव पर दिया विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधी फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज और फर्जी लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें,ओटीपी, एटीएम पिन और पासवर्ड गोपनीय रखे।संदिग्ध लिंक और ऐप से दूर रहें।यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके:1090 – महिला हेल्पलाइन,112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,108 – एंबुलेंस सेवा,102 – गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा,181 – महिला सहायता हेल्पलाइन,1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

टीम ने महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में आगे आकर शिकायत करें।

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का बयान

थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार ने कहा,"मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है,इसलिए महिलाओं को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध होने पर महिलाएं बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। हाफिजपुर पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है।"उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि हर वर्ग की महिलाओं तक सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी पहुंच सके।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और टीम से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। महिलाओं ने कहा कि इस तरह की जानकारी उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे वे भविष्य में खुद को सुरक्षित रख सकेंगी।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story