Hapur में कार की टक्कर से बाइक सवार कपिल त्यागी की मौत, केस दर्ज हुआ

Hapur News: नगौला चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हुई, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच जारी है।

Avnish Pal
Published on: 8 Nov 2026 2:23 PM IST
Hapur में कार की टक्कर से बाइक सवार कपिल त्यागी की मौत, केस दर्ज हुआ
X

Hapur News: हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में नगौला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपने साथी के साथ मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्राम अमीपुर नगौला निवासी कृष्ण कुमार ने कोतवाली हापुड़ नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई कपिल त्यागी छह नवंबर की शाम ग्राम मिर्जापुर स्थित अपने नलकूप से बाइक पर सवार होकर सरावा अड्डे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नगौला पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कपिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार छोड़कर मौके से फरार हुए चालक और उसका साथी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि कार चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल कपिल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

गाजियाबाद निवासी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कार चालक की पहचान ग्राम रघुनाथपुर खेड़ा, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद निवासी नवनीत उर्फ नम्मू के रूप में बताई है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story