TRENDING TAGS :
Hapur News: श्रमिकों को लेकर दो फैक्ट्री संचालक आमने-सामने, मारपीट में छह घायल
Hapur News: हापुड़ में श्रमिकों को लेकर दो फैक्ट्री संचालक आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
Hapur News(Photo-Social Media)
Hapur News: धौलाना गांव पिपलैड़ा में श्रमिकों को लेकर दो फैक्ट्री संचालकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर हाथापाई हुई, जिसमें करीब छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार घायलों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के नजदीकी हैं। ऐसे में श्रमिकों के स्थान बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद पारिवारिक विवाद में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
श्रमिकों के दूसरी फैक्ट्री में जाने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार पिपलैड़ा गांव में डॉ. सदाकत की अलग-अलग स्थानों पर फैक्ट्रियां संचालित हैं। आरोप है कि हाजी मंसूर अली की फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ श्रमिक दूसरी फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
आरोप है कि इसी मामले को लेकर फराज और उसके भाई अयान से अभद्रता की गई। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान अरमान, साहिद और फरमान समेत कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है।
मेडिकल के लिए जाते समय भी विवाद बढ़ने का आरोप
घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। आरोप है कि मेडिकल परीक्षण कराकर वापस लौटते समय भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने वाहनों से उनके वाहनों को रोकने का प्रयास किया।वहीं, हाजी मंसूर अली की ओर से भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने संभाली स्थिति, तहरीर के आधार पर कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि विवाद के पीछे श्रमिकों को लेकर हुआ विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है।क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


