Hapur News: एसडीएम ने की छापेमारी, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित दलिया बरामद

Hapur News: जांच में पता चला कि यह दलिया आईसीडीएस पुरक पोषण कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को वितरित किया जाना था। एसडीएम ने मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया।

Avnish Pal
Published on: 17 April 2025 3:28 PM IST
Hapur News: एसडीएम ने की छापेमारी, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित दलिया बरामद
X

हापुड़ में एसडीएम ने की छापेमारी  (photo: social media )

Hapur News: सदर एसडीएम को सूचना मिली कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए आवंटित दलिया को कम कीमत पर बाजार में बेचा जाने वाला है। एसडीएम ईला प्रकाश ने पक्का बाग मंडी में छापेमारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित करीब 2 कुंतल दलिया बरामद किया है।

बच्चों को वितरित किया जाना था

दरअसल, सूचना पर एसडीएम तुरंत पक्का बाग में मौके पर पहुंचीं। उन्होंने एक पिकअप को रोका। जिसमें दलिया के 45 कट्टे भरे हुए थे। चालक एसडीएम की गाड़ी देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि यह दलिया आईसीडीएस पुरक पोषण कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को वितरित किया जाना था। एसडीएम ने मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसडीएम ने बताया कि कट्टों पर लगे कोड की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि दलिया किस केंद्र के लिए भेजा गया था। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि यह दलिया कहां से चोरी हुआ। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story