TRENDING TAGS :
Hapur News: कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Hapur News: हापुड़ में छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया।
कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, तीसरा आरोपी गिरफ्तार (Photo- Social Media)
Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ले में कक्षा 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी नितिन और उसके सहयोगी शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने घटना में सहयोग करने के आरोप में तीसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलेज में हुई दोस्ती के बाद शुरू हुआ संपर्क
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। इसी कॉलेज में पढ़ने वाले मोहल्ला चमरी निवासी नितिन से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई।
सोसाइटी के कमरे में ले जाने का आरोप
तहरीर के मुताबिक मार्च 2026 में नितिन छात्रा को दिल्ली रोड स्थित एक सोसाइटी में बने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां नितिन के साथ शिवम और मोनू भी मौजूद थे। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी छात्रा को उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा पर बार-बार दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, उसे आरोपी के दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी कथित तौर पर दबाव दिया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देने का आरोप है।
तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से जांच में तेजी
मामले में पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी नितिन और उसके सहयोगी शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने घटना में सहयोग करने के आरोप में मोनू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
हरपाल पैलेस के पास से पकड़ा गया आरोपी
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू को गढ़ रोड स्थित हरपाल पैलेस के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।


