Hapur News: तहसील चौपला पर तेज रफ्तार कार का कहर, गुरुद्वारे का सेवादार गंभीर घायल

Hapur News: लखनऊ से हापुड़ लौट रहे दर्शन सिंह को तहसील चौपला पर कार ने टक्कर मार दी। घायल सेवादार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Avnish Pal
Published on: 12 Nov 2026 10:54 PM IST
Gurudware employee seriously injured in speeding car accident at Tehsil Chaupla
X

तहसील चौपला पर तेज रफ्तार कार का कहर, गुरुद्वारे का सेवादार गंभीर घायल (Photo- Newstrack)

Hapur News: कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यस्त तहसील चौपला पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने गुरुद्वारे के सेवादार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ के गुरुद्वारे से वापस लौट रहे थे दर्शन सिंह

जानकारी के अनुसार, मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारे में मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के ग्राम पिलखानी निवासी दर्शन सिंह सेवादार के रूप में सेवा करते हैं। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से वह लखनऊ स्थित गुरुद्वारे में गए हुए थे। हापुड़ में प्रभात फेरी निकाले जाने की तैयारी के चलते उन्हें वापस बुलाया गया था। इसके बाद गुरुवार को वह ट्रेन से हापुड़ पहुंचे और गुरुद्वारे की ओर जाने के लिए तहसील चौपला पर पहुंचे थे।

चौपले पर पहुंचते ही कार ने मारी टक्कर

बताया गया है कि दर्शन सिंह जैसे ही तहसील चौपला पर पहुंचे, तभी एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अचानक हुए हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायल की हालत को देखते हुए बिना देरी किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जुटा रही हादसे से जुड़ी जानकारी

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा होती रही। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहसील चौपला पर गुरुद्वारे के सेवादार के कार की चपेट में आने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story