TRENDING TAGS :
Hardoi News: 12 साल की शादी का खौफनाक अंत! आधी रात में पत्नी की हत्या, शक की कहानी ने चौंकाया
Hardoi News: हरदोई में 12 साल पुरानी शादी का खौफनाक अंत हुआ। आधी रात पत्नी की हत्या से सनसनी, शक के चलते वारदात की बात सामने आई।
Hardoi News(Photo-Social Media)
Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक दंपती के बीच चल रहे विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान 28 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है।
वह अपने पति परवेज के साथ पिछले करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। करीब 12 वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था।पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से फोन पर बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। परवेज को संदेह था कि नगमा किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती है। इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार रात भी घर में दोनों मौजूद थे।बताया गया कि रात करीब 1:30 बजे नगमा घर के भीतर सो रही थी। इसी दौरान परवेज ने कथित तौर पर चाकू से उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत हत्या की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि पारिवारिक बंटवारे के बाद परवेज ने अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


