Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, इलाके में सनसनी

Hardoi News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Pulkit Sharma
Published on: 17 March 2024 12:18 PM IST (Updated on: 17 March 2024 1:11 PM IST)
Hardoi News
X

प्रतीकात्म तस्वीर (सोशल मीडिया)

Hardoi News: हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर युवक व युवती के शव मिले हैं। रेलवे ट्रैक पर युवक व युवती के शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अभी तक मृतक युवती के शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है जबकि युवक के शव की शिनाख्त हो चुकी है। ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी लगते ही रेल ट्रैक के किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीण तमाम प्रकार की चर्चाएं करते नजर आए। फिलहाल पुलिस हरबिंदु पर जांच कर रही है पुलिस के मुताबिक जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

मामला कछौना कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर रेलवे फाटक व पूरा रेलवे फाटक के मध्य रेलवे ट्रैक का है। जहां एक युवक व एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कछौना कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक व युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत पुत्र संतराम निवासी देवन खुर्द थाना बेनीगंज के रूप में की है जबकि युवती की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।


पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के करीब है।



Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story