Hardoi News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Hardoi News: शराब देने से इनकार करने पर ठेका कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Pulkit Sharma
Published on: 11 May 2026 12:09 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News(Photo-Social Media)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम चिमना स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के दो मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है आशीष

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र स्थित अमीनगर निवासी इरशाद खान अपने परिवार के साथ चिमना गांव स्थित आशीष ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। बताया गया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद भट्ठे के पास मिट्टी खोदकर बनाए गए गहरे गड्ढों में पानी भर गया था।रविवार की रात्री इरशाद का सात वर्षीय बेटा और नौ वर्षीय बेटी खेलते-खेलते उसी गड्ढे के पास पहुंच गए।

गड्ढे में गिरने से मासूमों की मौत

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे खेल-खेल में अचानक पानी में गिर गए। काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिवार और मजदूरों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को पानी में डूबा पाया गया। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना लोनार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचायतनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

बारिश के समय खतरा बन जाते हैं गड्ढे

वहीं हादसे के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूर भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद ऐसे गड्ढों में पानी भर जाने से हमेशा खतरा बना रहता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ईंट भट्ठों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

क्या बोले क्षेत्राधिकारी

वहीं घटना के बाद क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ईट भट्टे पर खेलते समय दो बच्चे गड्ढे में गिर गए और पानी भरा होने के कारण बच्चे बाहर नहीं निकल सके। जिनकी डूब कर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story