TRENDING TAGS :
Hardoi News: गंगा दशहरा मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, हरदोई-बालामऊ होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Hardoi News: गंगा दशहरा मेले को देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार और लखनऊ के बीच विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हरदोई और बालामऊ स्टेशन पर रुकेगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Hardoi News
Hardoi News: गंगा दशहरा मेले और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार हरिद्वार और लखनऊ के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन हरदोई और बालामऊ स्टेशन पर भी ठहरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।रेल प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 04302 हरिद्वार से लखनऊ के लिए 25 और 26 मई को संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 04301 लखनऊ से हरिद्वार के लिए 26 और 27 मई को चलाई जाएगी। ट्रेन के संचालन का उद्देश्य गंगा दशहरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया जा सके।
यह है स्पेशल ट्रेन की समय सारणी
जारी समय सारणी के अनुसार हरिद्वार से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन रात 1 बजकर 52 मिनट पर हरदोई स्टेशन पहुंचेगी और 1 बजकर 54 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 2 बजकर 18 मिनट पर बालामऊ स्टेशन पहुंचेगी तथा 2 बजकर 20 मिनट पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी दिशा में लखनऊ से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर बालामऊ पहुंचेगी और 6 बजकर 37 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर हरदोई स्टेशन पहुंचेगी तथा 7 बजकर 4 मिनट पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गंगा दशहरा और धार्मिक आयोजनों के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलने से सामान्य यात्रियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से समय का ध्यान रखते हुए स्टेशन पर पहले पहुंचने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त निगरानी और व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना


