Hardoi News: भोले की भक्ति में रंगेगा हरदोई, 23 अगस्त को निकलेगी 14वीं विशाल कांवड़ यात्रा

Hardoi News: हरदोई में 23 अगस्त को नवीन गल्ला मंडी से नीलकंठेश्वर महादेव की 14वीं विशाल कांवड़ यात्रा निकलेगी, बड़ी संख्या में शिवभक्त जुटेंगे।

Pulkit Sharma
Published on: 8 Aug 2026 12:32 PM IST
Hardoi News: भोले की भक्ति में रंगेगा हरदोई, 23 अगस्त को निकलेगी 14वीं विशाल कांवड़ यात्रा
X

Hardoi Kanwar Yatra 2026

Hardoi News: सावन माह के पावन अवसर पर भगवान शिव के भक्तों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में नवीन गल्ला मंडी स्थल हरदोई से नीलकंठेश्वर महादेव जी की 14वीं ऐतिहासिक एवं विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।आयोजकों के अनुसार प्रत्येक वर्ष की परंपरा के तहत इस बार भी कांवड़ यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी है। आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 8 बजे नवीन गल्ला मंडी स्थल से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी।

मनमोहन झाकियां भी आएगी नजर

यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष करेंगे।आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट करते हुए धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण में भगवान शिव की आराधना करना है। यात्रा के दौरान शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समस्त शिवभक्तों की ओर से शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर कांवड़ यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक भागीदारी से यात्रा को भव्य और यादगार स्वरूप मिलेगा।कांवड़ यात्रा के आयोजक समस्त शिवभक्त हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में अभी से उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे, अनुशासन और भक्तिभाव के साथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story