Hardoi News: हरदोई के चौराहों की बढ़ी रौनक, शाम ढलते ही उमड़ रही लोगों की भीड़

Hardoi News: हरदोई के सिनेमा चौराहा और जिंदपीर चौराहा के सौंदर्यीकरण के बाद शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ बढ़ रही है। रोशनी, प्रतिमाएं और आधुनिक सजावट ने शहर की सुंदरता और पहचान को नया आयाम दिया है।

Pulkit Sharma
Published on: 27 May 2026 7:40 PM IST
Hardoi News: हरदोई के चौराहों की बढ़ी रौनक, शाम ढलते ही उमड़ रही लोगों की भीड़
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई शहर के प्रमुख चौराहे इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में कराए गए सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों के बाद शहर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। खासतौर पर सिनेमा चौराहा और जिंदपीर चौराहा शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।सिनेमा चौराहे पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि जिंदपीर चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। रंग-बिरंगी लाइटों और आधुनिक सजावट ने इन स्थानों की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। रात के समय जब चौराहों की रोशनी चमकती है तो वहां का नजारा लोगों को काफी आकर्षित करता है।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की

शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग इन चौराहों को देखने पहुंच रहे हैं। युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के दौर में कई युवा रील और वीडियो बनाने में भी जुटे दिखाई देते हैं। शाम के समय दोनों चौराहों पर लोगों की भीड़ आम बात बन गई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बाद हरदोई शहर को ऐसा आधुनिक और सुंदर रूप देखने को मिला है।

लोगों के मुताबिक इन चौराहों के विकास से शहर की पहचान मजबूत हुई है और बाहर से आने वाले लोगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर लोगों ने हरदोई सदर से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से हरदोई की छवि बदल रही है। उनका मानना है कि यदि इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों का भी विकास होता रहा तो आने वाले समय में हरदोई एक आधुनिक और आकर्षक शहर के रूप में पहचाना जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story