Hardoi: किसान आत्महत्या मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, लेखपाल की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग

Hardoi News: हरदोई में किसान रणवीर सिंह उर्फ गुड्डू की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

Pulkit Sharma
Published on: 21 May 2026 3:34 PM IST
Hardoi: किसान आत्महत्या मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, लेखपाल की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में किसान रणवीर सिंह उर्फ गुड्डू की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। बुधवार को निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें आरोपी लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई गई।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरा बहादुर निवासी किसान रणवीर सिंह लंबे समय से क्षेत्रीय लेखपाल अरुणेश यादव की प्रताड़ना और दबाव से परेशान थे। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि लगातार मानसिक दबाव और कथित राजनीतिक प्रभाव के चलते किसान ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। कांग्रेस ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

लेखपाल को तत्काल निलंबित कर सरकारी सेवा से बर्खास्त की मांग

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे लेखपाल को तत्काल निलंबित कर सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जाए तथा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की गई।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएजाएगा।

ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजीमुश्शान, साधू सिंह सोमवंशी, शशि बाला वर्मा, राजेश कुमार पाण्डेय, शिव कुमार राठौर, अकील खान, कमल सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, फसाहत खान, अशोक दीक्षित समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story