Hardoi News: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने निकाय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Hardoi News: हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर निकाय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

Pulkit Sharma
Published on: 27 May 2026 7:10 PM IST
Hardoi News: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने निकाय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में नगरीय विकास कार्यों को गति देने और शहरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नगर निकायों में कराए जा रहे सभी विकास कार्य शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। विशेष रूप से नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में वेंडिंग जोन तैयार करने के निर्देश दिए

डीएम ने शहरों में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात पर चिंता जताते हुए ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए अलग स्टैंड और चार्जिंग प्वाइंट विकसित करने को कहा। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वेंडिंग जोन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।बैठक में खराब और जर्जर सड़कों की मरम्मत को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निकायों की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर पालिकाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई दुकानों और बारात घरों के निर्माण जैसे आय बढ़ाने वाले कार्यों पर भी ध्यान देने को कहा।आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने नालों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई समय से कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। साथ ही पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने और शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story