Hardoi News : शिक्षा और साहित्य में योगदान पर हरदोई के डॉ. ओपी मिश्र का हुआ सम्मान

Hardoi News : हरदोई में शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ओपी मिश्र को सम्मानित किया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 11 May 2026 9:52 PM IST
Hardoi News : शिक्षा और साहित्य में योगदान पर हरदोई के डॉ. ओपी मिश्र का हुआ सम्मान
X

Dr OP Mishra Hardoi News

Hardoi News : हरदोई जनपद की शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. ओपी मिश्र को उनके लखनऊ रोड स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय अपने सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा।डॉ. ओपी मिश्र लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और पूर्व प्राचार्य के रूप में उन्होंने कई विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

शिक्षण कार्य के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में लगभग 40 पुस्तकों की रचना की है, जिनमें शिक्षा, समाज और साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। उनकी लेखनी को साहित्य जगत में विशेष पहचान मिली है।उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा उन्हें “विद्या भूषण” और “अहिल्याबाई” जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। मूल रूप से हरदोई के सधई बेहटा गांव निवासी डॉ. मिश्र को जिले की एक प्रेरणादायक विभूति माना जाता है।

कांग्रेस आगे थी महान विभूतियों को करेगी सम्मानित

इस अवसर पर डॉ. ओपी मिश्र ने अपने हस्ताक्षरयुक्त पुस्तक भी विक्रम पांडेय को भेंट की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि पार्टी आगे भी हरदोई की महान विभूतियों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का कार्य जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि जिले की ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत को संजोना बेहद जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने क्षेत्र की महान हस्तियों के बारे में जान सकें।कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष शिवपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आशीष पाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हसन अहमद और ज्ञानू पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने डॉ. ओपी मिश्र के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story