Hardoi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी

Hardoi News: हरदोई में खतरा फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पहचान नहीं हो सकी; जीआरपी ने शव मोर्चरी में रखवाया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 Aug 2026 1:20 PM IST
Hardoi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी
X

Hardoi News: रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रात करीब 11:30 बजे खतरा फाटक के निकट हुआ। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक मालगाड़ी हरदोई रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान खतरा फाटक के पास अचानक एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन के सामने आ गया। लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर मेमो के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव को कब्जे में लिया।

शिनाख्त के लिए शव को मर्चरी में रखवाया

जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। हादसे के बाद जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।जीआरपी था

ना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिले हैं। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मृतक आसपास के क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। पुलिस स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ ही शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।फिलहाल शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पहचान होने के बाद ही मृतक के परिवार और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story