Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 234 वाहनों पर कार्रवाई, 13 वाहन जब्त

Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 418 वाहनों की जांच में 234 पर चालान और 13 वाहन जब्त किए गए, साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।

Pulkit Sharma
Published on: 30 May 2026 7:06 PM IST
Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 234 वाहनों पर कार्रवाई, 13 वाहन जब्त
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में खनन विभाग, परिवहन विभाग और टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अवैध खनन और नियमों को दरकिनार कर परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुल 418 वाहनों की जांच की। जांच के समय वाहनों के दस्तावेज, खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेख और ओवरलोडिंग की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। जांच में बड़ी संख्या में वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद 234 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।जिला खनन अधिकारी शिव दयाल सिंह के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन और अनधिकृत परिवहन को रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, उनमें से 13 वाहनों को तत्काल जब्त कर संबंधित थानों की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। इन वाहनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

ऑनलाइन चालान के माध्यम से मौके पर ही 2 लाख 71 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया

प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच के दौरान सात वाहनों से ऑनलाइन चालान के माध्यम से मौके पर ही 2 लाख 71 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह राशि सरकारी राजस्व में जमा कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिन अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई है, उनसे भी नियमानुसार जुर्माना और अन्य देय राशि वसूलने की प्रक्रिया जारी है।जिला प्रशासन का मानना है कि अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बनता है। इसी वजह से जिले में ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का संचालन करने वाले लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story