Hardoi News: विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Hardoi News: हरदोई के थाना मल्लावां में तैनात उपनिरीक्षक आकाश शर्मा को विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Nov 2026 11:54 AM IST
Hardoi News: विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
X

 Hardoi News

Hradoi News: पुलिस विभाग में कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में हरदोई के थाना मल्लावां में तैनात उपनिरीक्षक आकाश शर्मा को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, थाना मल्लावां क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना की विवेचना उपनिरीक्षक आकाश शर्मा द्वारा की जा रही थी। मामले में शामिल कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया के तहत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) प्राप्त किया जाना था, लेकिन संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

विभागीय जांच कराने का निर्णय लिया गया

विवेचनात्मक कार्यवाही में बरती गई इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उपनिरीक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि मामले में जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की विस्तृत पड़ताल हो सके।इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ करें। विवेचना, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story