TRENDING TAGS :
Hardoi News: लापता हुई शौच के लिए निकली किशोरी, तीन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
Hardoi के शाहाबाद में 17 वर्षीय किशोरी लापता, शादी का झांसा देकर ले जाने के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
Hardoi News
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोप है कि किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।
पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी 4 जून की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार खोजबीन के बावजूद बेटी के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर परिवार की चिंता बढ़ गई।
परिजनों को जानकारी मिली कि लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के विजौलिया खानपुर गांव निवासी कीमती लाल नामक व्यक्ति किशोरी को अपने साथ ले गया है। पिता का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में कीमती लाल की मां जुगुंता देवी तथा प्रमोद कुमार ने भी सहयोग किया और किशोरी को घर से दूर ले जाने में मदद की।
परिवार का यह भी कहना है कि किशोरी घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के यहां रखे सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई। इनमें मांग बेदी, कानों के झाले, सोने की नथ, गले का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी की चेन सहित अन्य कीमती जेवर शामिल बताए गए हैं।
वहीं शिकायत के आधार पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की


