Hardoi News: समरसता अभियान में संत रविदास मंदिर पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल, दिया एकता का संदेश

Hardoi News: हरदोई में समरसता अभियान के तहत मंत्री नितिन अग्रवाल ने संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

Pulkit Sharma
Published on: 29 July 2026 9:01 PM IST
Hardoi News: समरसता अभियान में संत रविदास मंदिर पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल, दिया एकता का संदेश
X

Hardoi News

Hardoi News: संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'समरसता अभियान' के तहत हरदोई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर के पिहानी चुंगी स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' और समरसता अभियान के संयोजक ओम वर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनपद की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सभी लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में भी एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' की मौजूदगी में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अनुराग मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story