Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और तमंचे बरामद

Hardoi News : हरदोई के पिहानी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर, तमंचे और बाइक बरामद।

Pulkit Sharma
Published on: 11 May 2026 11:15 AM IST
Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और तमंचे बरामद
X

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी का सामान, अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

9 मई हुई थी चोरी

जानकारी के मुताबिक, 9 मई 2026 को पिहानी थाना क्षेत्र निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 8 और 9 मई की रात उनके घर से नकदी और जेवर चोरी हो गए। इसी रात पड़ोसी सतीश सिंह के बंद मकान और धर्मपाल सिंह के घर में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। धर्मपाल सिंह के घर से लगभग 97 हजार रुपये नकद और आभूषण चोरी हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिहानी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

वहीं इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार देर रात रसूलपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

चोरी का माल भी बरामद

वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुद्धपाल निवासी शाहजहांपुर और आसिफ निवासी पिहानी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी बालियां, ओम लॉकेट वाली माला, पायल, सोने की बाली, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपियों का कबूलनामा

पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, उपनिरीक्षक श्यामबाबू, राजेश यादव, कुलदीप, लाखन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story