Hardoi News: देर रात हरदोई पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों की नई तैनाती

Hardoi News: हरदोई पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल, निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर तबादले; कई थानों व चौकियों की बदली कमान।

Pulkit Sharma
Published on: 8 Sept 2026 8:30 AM IST
Hardoi News: देर रात हरदोई पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों की नई तैनाती
X

 Hardoi Police Transfer

Hardoi News: हरदोई जिले में क्षेत्राधिकारियों के तबादलों के बाद पुलिस अधीक्षक ने देर रात थानों और चौकियों की कमान में भी बड़ा फेरबदल कर दिया। निरीक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक किए गए तबादलों की सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कई पुलिसकर्मियों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना बेनीगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। यह तैनाती निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह के निलंबित होने के बाद की गई है।


वहीं निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना कछौना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को थाना कछौना के थानाध्यक्ष पद से हटाकर थाना अरवल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक दीपक कुमार को थाना बेनीगंज की प्रतापनगर चौकी प्रभारी पद से हटाकर थाना हरियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव उपनिरीक्षक रितेश चौहान के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद किया गया है।स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक प्रभु नारायण पाल को थाना संडीला से हटाकर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी, थाना पिहानी बनाया गया है। वहीं इस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।

राधानगर चौकी प्रभारी पद से हटाकर थाना पचदेवरा भेजा गया

उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को थाना पचदेवरा से हटाकर प्रतापनगर चौकी प्रभारी, थाना बेनीगंज की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय को कोतवाली शहर की राधानगर चौकी प्रभारी पद से हटाकर थाना पचदेवरा भेजा गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार को बघौली थाने की बघौली चौराहा चौकी से हटाकर राधानगर चौकी प्रभारी, कोतवाली शहर बनाया गया है। उपनिरीक्षक विशाल पाण्डेय को थाना कछौना से हटाकर बावन चौकी प्रभारी, थाना लोनार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक वरुण शुक्ला, जो बावन चौकी प्रभारी थे, को पुलिस लाइन भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अजय तोमर को थाना बिलग्राम से स्थानांतरित कर थाना बेनीगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता को सवायजपुर थाना क्षेत्र की रूपापुर चौकी से हटाकर बघौली चौराहा चौकी प्रभारी, थाना बघौली बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक आशीष त्यागी को थाना पिहानी से हटाकर रूपापुर चौकी प्रभारी, थाना सवायजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए फेरबदल को आगामी दिनों में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि थानों के साथ कई महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी भी बदली गई है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर इसका असर देखने को मिलेगा।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story