Hardoi News : हरदोई पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई थाना प्रभारियों की नई तैनाती

Hardoi News : हरदोई में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया, कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त, कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम।

Pulkit Sharma
Published on: 10 May 2026 11:05 PM IST
Hardoi News : हरदोई पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई थाना प्रभारियों की नई तैनाती
X

Hardoi Police Transfer

Hardoi News : हरदोई में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई है। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों और चौकियों पर नए चेहरे नजर आएंगे।

विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सतीश चन्द्र को अतरौली थाने से हटाकर बेनीगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज से बेहटा गोकुल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक राकेश सिंह यादव को लोनार से पचदेवरा भेजा गया है। टड़ियावां थाने में निरीक्षक इख्तियार हुसैन को नई तैनाती दी गई है।

सुरसा थाना अध्यक्ष बने विश्वास शर्मा

पुलिस विभाग ने कुछ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्र को सुरसा से स्थानांतरित कर लोनार थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रेलवेगंज चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा को सुरसा थाने की कमान सौंपी गई है। दूसरी ओर बेहटा गोकुल के थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह को पुलिस लाइन से रेलवेगंज चौकी प्रभारी, कोतवाली शहर के पद पर तैनात किया गया है।

तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में तेजी आएगी और जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में भी सुधार देखने को मिलेगा।पुलिस विभाग के भीतर हुए इस बदलाव को आगामी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आगे भी जरूरत के अनुसार प्रशासनिक फेरबदल जारी रह सकते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story