Hardoi News: पंजाब मेल की पेंट्रीकार में छापेमारी, समोसे समेत खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Hardoi News: हरदोई में पंजाब मेल की पेंट्रीकार की जांच में समोसे और पेय पदार्थों के नमूने लिए गए। फर्श व फ्रीजर में गंदगी समेत कई खामियां मिलीं।

Pulkit Sharma
Published on: 8 Sept 2026 8:32 PM IST
Hardoi News:  पंजाब मेल की पेंट्रीकार में छापेमारी, समोसे समेत खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
X

Hardoi News: ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले भोजन और पेय पदार्थों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए मुरादाबाद मंडल में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे अधिकारी लगातार ट्रेनों की पेंट्रीकार और वहां काम करने वाले वेंडरों की पड़ताल कर रहे हैं। मानकों में कमी मिलने पर संबंधित मामले की रिपोर्ट आईआरसीटीसी को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।इसी क्रम में असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर अंकित शर्मा और हरदोई के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुरलीधर ने 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल की पेंट्रीकार का निरीक्षण

किया। टीम ने शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच ट्रेन में खानपान व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान भोजन तैयार करने से लेकर उसे सुरक्षित रखने और यात्रियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को देखा गया।इस दौरान बालामऊ रेलवे स्टेशन से चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार भी जांच टीम के साथ ट्रेन में सवार हुए। उन्होंने यात्रियों को परोसे जा रहे समोसे, पैकेट ड्रिंक सहित अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। संदेह के आधार पर कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

फर्श पर पर्याप्त साफ-सफाई नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई

चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं पेंट्रीकार की स्थिति जांचने के दौरान कई खामियां सामने आईं। पेंट्रीकार के फर्श पर पर्याप्त साफ-सफाई नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान चिमनी समेत कुछ उपकरण भी काम नहीं कर रहे थे। फ्रीजर के अंदर भी गंदगी मिली, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

जांच पूरी होने के बाद निरीक्षण में सामने आई कमियों की रिपोर्ट तैयार कर आईआरसीटीसी को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि यात्रियों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराना है।अधिकारियों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा और ट्रेनों में खानपान का काम करने वाले वेंडरों की भी नियमित जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा के साथ किसी तरह का समझौता न हो।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story