Hardoi News: कोच डिस्प्ले से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक अधूरे, रेलवे स्टेशन पर बढ़ीं दिक्कतें

Hardoi News : अमृत भारत योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य धीमा, अधूरे काम और सुविधाओं की कमी से यात्रियों को रोजाना परेशानी हो रही है

Pulkit Sharma
Published on: 18 May 2026 3:33 PM IST
Hardoi News: कोच डिस्प्ले से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक अधूरे, रेलवे स्टेशन पर बढ़ीं दिक्कतें
X

Hardoi News

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद स्थित हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। स्टेशन पर कई काम महीनों से अधूरे पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें पूरा कराने में कोई खास तेजी दिखाई नहीं दे रही। हालत यह है कि यात्रियों को रोजाना अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।

चार माह से अटका डिस्प्ले बोर्ड का काम

दरअसल करीब चार महीने पहले रेलवे प्रशासन ने सभी प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए लोहे के खंभे खड़े कराए थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि जल्द ही आधुनिक डिस्प्ले सिस्टम शुरू होगा और ट्रेन आने से पहले कोच की सही स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। लेकिन इतने लंबे समय बाद भी खंभों पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाए जा सके हैं। अब यह अधूरा ढांचा यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन आने पर उन्हें अपने कोच की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप या दूसरे यात्रियों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार कोच की सही स्थिति न मिलने पर लोगों को प्लेटफार्म पर दौड़ लगानी पड़ती है।

अब तक दोबारा नहीं लग पाए सीसीटीवी

वहीं स्टेशन परिसर में बन रहा नया फुट ओवर ब्रिज भी पिछले करीब दो महीनों से अधूरा पड़ा है। निर्माण स्थल पर काम लगभग बंद नजर आता है। मजदूरों और मशीनों की आवाजाही भी न के बराबर दिखाई दे रही है। लंबे समय से रेल यात्री नये फुट ओवर ब्रिज के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं जिससे अत्याधुनिक और आरामदाय रूप से बना रहे फुट ओवर ब्रिज से बुजुर्ग दिव्यांग महिलाएं आराम से प्लेटफार्म को पर कर सकें।

अब तक दोबारा नहीं लगे सीसीटीवी

इसके अलावा निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान हटाए गए कई सीसीटीवी कैमरे अब तक दोबारा नहीं लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से यात्रियों में चिंता बनी हुई है। स्टेशन पर बढ़ती भीड़ के बीच कैमरों का न होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। रेलवे के बड़े अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद काम की गति में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दिया। यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story