Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण और रेलवे की डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

Pulkit Sharma
Published on: 20 May 2026 7:45 PM IST
Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण और रेलवे की डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी पूनम तिवारी ने स्टेशन परिसर में पहुंचकर यात्रियों को रेलवे के “रेल वन” ऐप के उपयोग और उसके फायदों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने अभियान में भाग लिया और अपने मोबाइल फोन में ऐप इंस्टॉल कराया।

कार्यक्रम के दौरान पूनम तिवारी ने यात्रियों को बताया कि रेल वन ऐप के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने ऐप पर मिलने वाले तीन प्रतिशत लाभ और डिजिटल सेवाओं की उपयोगिता को भी विस्तार से समझाया। यात्रियों को ऑनलाइन सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी रहा। पूनम तिवारी ने यात्रियों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें और उसकी जगह कांच या स्टील की बोतलों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने स्टेशन परिसर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में यात्रियों से सहयोग की भी अपील की।

सेनेटरी पैड बॉक्स के सरहाना की

उन्होंने कहा कि केवल रेलवे कर्मचारी ही स्टेशन को साफ रखने का काम नहीं कर सकते, बल्कि यात्रियों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा इधर-उधर न फेंकने का संदेश भी दिया गया।पूनम तिवारी ने हरदोई रेलवे स्टेशन के तेजी से हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन पर यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने महिला शौचालयों और मासिक धर्म से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए सैनिटरी पैड बॉक्स की प्रशंसा की और इसके लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा सहित कई रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story