TRENDING TAGS :
Hardoi News : रलवे स्टेशन का विशाल पंखा बना खतरा, यात्रियों ने उठाई सुरक्षा जांच की मांग
Hardoi News : हरदोई रेलवे स्टेशन पर विशाल पंखे से तेज आवाज आने पर यात्रियों में दहशत, सुरक्षा जांच और नियमित निरीक्षण की मांग उठी।
Hardoi Railway Station
Hardoi News : हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए विशालकाय पंखे को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के बीच अब यह पंखा भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बनता दिखाई दे रहा है। सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पंखे से अचानक तेज आवाज आने लगी और उसे संभालने वाली डोर भी तेजी से हिलती हुई दिखाई दी।
घटना के समय रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ मौजूद थी।पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्य के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा सामान्य रेल यात्रियों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पंखे से असामान्य आवाजें आने लगीं, जिससे वहां खड़े लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। कुछ ही देर में पंखे से जुड़ी डोर तेजी से हिलती दिखाई दी, जिसके बाद कई यात्रियों में भय का माहौल बन गया।
पहले भी गिरा था लोहे का एक भारी बोर्ट
यात्रियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस पंखे को लेकर सवाल उठे हों। पिछले वर्ष भी पंखा चलने के दौरान उसके पास लगा एक भारी लोहे का बोर्ट अचानक नीचे गिर गया था। बोर्ट गिरने से जोरदार आवाज हुई थी, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया था। हालांकि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए थे।सोमवार को सामने आई स्थिति के बाद यात्रियों ने पंखे की नियमित जांच और तकनीकी निरीक्षण की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि स्टेशन पर रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। ऐसे में किसी भी उपकरण की छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का मानना है कि यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से लगाए गए इस बड़े पंखे की स्थापना और रखरखाव की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही रेलवे और विद्युत विभाग के संबंधित कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।


