Hardoi News: हरदोई में कार्यक्रम के दौरान घंटों स्टार्ट खड़ी रही राज्यसभा सांसद की गाड़ी, उठे सवाल

Hardoi News: हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा की गाड़ी लंबे समय तक स्टार्ट हालत में खड़ी रहने पर सवाल उठे। इसे लेकर ईंधन की बर्बादी और प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील पर चर्चा तेज हो गई।

Pulkit Sharma
Published on: 18 May 2026 7:54 PM IST
Hardoi News: हरदोई में कार्यक्रम के दौरान घंटों स्टार्ट खड़ी रही राज्यसभा सांसद की गाड़ी, उठे सवाल
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का वाहन लंबे समय तक स्टार्ट हालत में खड़ा दिखाई दिया। खास बात यह रही कि उस दौरान सांसद वाहन में मौजूद भी नहीं थे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए और इसे ईंधन की अनावश्यक बर्बादी बताया।दरअसल देश के प्रधानमंत्री लगातार पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और प्रदूषण कम करने को लेकर लोगों से अपील करते रहे हैं। कई मंचों से प्रधानमंत्री यह संदेश दे चुके हैं कि निजी वाहनों का कम से कम उपयोग किया जाए और जहां जरूरत न हो वहां वाहन बंद रखें, ताकि ईंधन की बचत हो सके और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। ऐसे में हरदोई में सामने आई यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

वीआईपी वाहनों का बिना जरूरत स्टार्ट खड़ा रहना गलत संदेश देता है

कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि जब देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार ऊर्जा संरक्षण की बात कही जा रही है, तब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों और उनके स्टाफ को भी इन बातों का पालन करना चाहिए। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि वाहन में कोई मौजूद नहीं था तो उसे लंबे समय तक चालू रखने की क्या आवश्यकता थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी पहले ही परेशान है। वहीं दूसरी ओर इस तरह से सरकारी या वीआईपी वाहनों का बिना जरूरत स्टार्ट खड़ा रहना गलत संदेश देता है। कई लोगों ने इसे पर्यावरण और संसाधनों के प्रति लापरवाही बताया।हालांकि इस मामले में किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह मुद्दा काफी देर तक चर्चा में बना रहा। लोगों का मानना है कि यदि जागरूकता का संदेश देने वाले लोग खुद उदाहरण पेश करें, तभी उसका असर आम जनता पर दिखाई देगा।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story