Hardoi News: तीन महीने से वेतन अटका, मंत्री नितिन अग्रवाल के सख्त तेवर के बाद लेखा लिपिक सस्पेंड

Hardoi News: हरदोई में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और तीन महीने से वेतन अटकाने के मामले में मंत्री नितिन अग्रवाल के तेवर के बाद लेखा लिपिक सस्पेंड।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Nov 2026 11:33 AM IST
Hardoi News:  तीन महीने से वेतन अटका, मंत्री नितिन अग्रवाल के सख्त तेवर के बाद लेखा लिपिक सस्पेंड
X

Hardoi Nitin Agarwal Action

Hardoi News: शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पिछले दो दिनों से काम बंद होने के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। जगह-जगह गंदगी फैलने से आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की नाराजगी की मुख्य वजह पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं होना और अन्य देय धनराशि कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंचना बताया जा रहा है।मामले की जानकारी हरदोई सदर से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल को हुई तो उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने वेतन और अन्य लंबित धनराशि खातों में स्थानांतरित कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील भी की।

रात में ही हुआ लिखा लिपिक का निलंबन

इसी बीच बीती देर रात मामले में नगर पालिका प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से जारी न करने, कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा न कराने तथा अन्य वित्तीय मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर पालिका परिषद हरदोई के लेखा लिपिक विद्या भूषण सिंह को निलंबित कर दिया गया।नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने निलंबन संबंधी आदेश जारी किया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान विद्या भूषण सिंह नगर पालिका कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।इस कार्रवाई को सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और भुगतान में हुई देरी के मामले में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब कर्मचारियों की नजर लंबित वेतन और अन्य देय धनराशि के भुगतान पर टिकी है। वहीं, शहरवासियों को भी सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर लौटने का इंतजार है।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story