Hardoi News: हरदोई में आंधी और आग का कहर, देखते ही देखते राख हुई झोपड़ियां और भूसे का ढेर

Hardoi News: हरदोई के पिहानी क्षेत्र के जहानी खेड़ा गांव में तेज आंधी के दौरान ईंट भट्ठे पर आग लगने से झोपड़ियां और बड़ी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 26 May 2026 8:32 PM IST
Hardoi News: हरदोई में आंधी और आग का कहर, देखते ही देखते राख हुई झोपड़ियां और भूसे का ढेर
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई जिले में मौसम ने मंगलवार को ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोग सहम उठे। तेज धूलभरी आंधी के बीच पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां बनी झोपड़ियों के साथ बड़ी मात्रा में रखा सरसों का भूसा जलकर राख हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार उठने लगा। इसी दौरान भट्ठे की तरफ से चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और भट्ठे के पास बनी झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की सतर्कता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया

स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों और पाइपों की मदद से काफी देर तक लोग आग पर काबू पाने में जुटे रहे। तेज हवाओं की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय झोपड़ियों में कोई मौजूद नहीं था। यदि वहां मजदूर या अन्य लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भट्ठा संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि ईंट पकाने के लिए रखा गया काफी मात्रा में भूसा पूरी तरह जल गया।घटना के बाद इलाके में काफी देर तक धुआं और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी और आग ने मिलकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी थी, जिसे देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story