Hardoi News: हरदोई में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

Hardoi News: हरदोई में यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट न पहनने, ओवर स्पीड, बिना लाइसेंस, सीट बेल्ट न लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

Pulkit Sharma
Published on: 13 May 2026 10:53 PM IST
Hardoi News: हरदोई में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई शहर में बुधवार को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि कई वाहनों को सीज भी किया गया।यह अभियान यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी।अभियान के दौरान पांच वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए, जिन पर जुर्माना लगाया गया। वहीं सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई। पुलिस ने 295 ऐसे वाहन चालकों का चालान किया जो बिना हेलमेट सड़क पर वाहन चलाते मिले। इसके अलावा 106 लोग तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाते पकड़े गए।

नशे में वाहन चलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई

चेकिंग के दौरान 16 वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते मिले, जबकि 45 लोग बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने इन सभी पर नियमानुसार जुर्माना लगाया। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 18 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर 21 वाहनों के चालान काटे गए।यातायात पुलिस ने नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 34 वाहनों को सीज भी किया। अभियान के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही और लोग दस्तावेजों की जांच कराते नजर आए।

यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story