Hardoi News: हेलमेट से लेकर शराबी ड्राइविंग तक, हरदोई में पुलिस का बड़ा अभियान

Hardoi News : हरदोई में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 1225 वाहनों के चालान कर 11.51 लाख रुपये का जुर्माना वसूला, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई तेज।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Jun 2026 9:44 PM IST
Hardoi News: हेलमेट से लेकर शराबी ड्राइविंग तक, हरदोई में पुलिस का बड़ा अभियान
X

 Hardoi News

Hardoi News: हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही।शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर की गई सघन जांच में सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई।

अभियान के दौरान 563 वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया, जिनसे कुल 5 लाख 63 हजार रुपये का शमन शुल्क निर्धारित किया गया।यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों को भी नहीं बख्शा। इस श्रेणी में 74 चालान किए गए, जबकि सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 22 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए 42 लोगों के विरुद्ध चालान करते हुए 1 लाख 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अवैध रूप से काली फिल्म लगाने वालों पर भी पुलिस ने विशेष निगरानी रखी। इस श्रेणी में 19 चालान किए

अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 21 लोगों को पकड़ा गया। वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर 38 चालान किए गए। यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों में 37 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन पर 74 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।वाहनों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगाने वालों पर भी पुलिस ने विशेष निगरानी रखी। इस श्रेणी में 19 चालान किए गए और 47 हजार 500 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट के चल रहे 25 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। बिना बीमा वाहन चलाने वाले 32 चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया, जिसमें 15 वाहन चालक पकड़े गए। इन पर कुल 37 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 39 वाहनों को सीज भी किया गया।यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे अभियान में कुल 1225 वाहनों का चालान किया गया, जिससे 11 लाख 51 हजार रुपये का शमन शुल्क निर्धारित हुआ। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story