Hardoi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पंडाल से महिला का हार छीन फ़रार हुए बदमाश, दो राज्यमंत्री भी थे मौजूद

Hardoi: जनपद धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है।आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोर बदमाश स्नेचर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 15 Dec 2024 12:02 PM IST
Hardoi News
X

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पंडाल से महिला का हार छीन फ़रार हुए बदमाश (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जनपद में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से एक महिला का सोने के हार पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। घटना से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हड़कंप मच गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हरदोई में लगातार स्नेचर बदमाशों का आतंक बना हुआ है। आए दिन कहीं न कहीं चोर बदमाश सिनेचर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

हैरत की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पर्याप्त सुरक्षा होने के बाद भी स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दे दिया गया है। महिला से हार छीने जाने की घटना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। हर कोई पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठा रहा है। हरदोई में पहले भी कई बार महिलाओं से स्नेचिंग की वारदात हो चुकी है। इन वारदातों में हरदोई पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

डीएम और एसपी भी विवाह में थे मौजूद

हरदोई जनपद धीरे-धीरे क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है।आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोर बदमाश स्नेचर घटना को अंजाम दे रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि हरदोई पुलिस अब तक इन चोर स्नेचरों बदमाशों द्वारा घटना को दिए का अंजाम के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सीएसएनपीजी कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया था जहां 800 से अधिक जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लक्ष्मी श्रीवास्तव नाम की महिला विवाह में सम्मिलित होने के लिए पहुंची थी।

महिला सोने का भारी हार पहने हुए थे कि तभी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच एक सिनेचर द्वारा महिला के गले से हार छीनकर फरार हो गई और पुलिस देखती रह गई।महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी शामिल हुई थी। दो राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में स्नेचरो द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना पुलिस की बड़ी विफलता को दर्शा रहा है।सामूहिक विवाह के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story