Hardoi News: जिन्दपीर चौराहे के नए स्वरूप को लेकर बढ़ी चर्चा, मूर्ति और नामकरण पर बना सस्पेंस

Hardoi News: हरदोई के जिन्दपीर चौराहे का राजस्थानी थीम पर सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच चौराहे पर लगने वाली मूर्ति और संभावित नए नाम को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 14 May 2026 3:18 PM IST
Hardoi News: जिन्दपीर चौराहे के नए स्वरूप को लेकर बढ़ी चर्चा, मूर्ति और नामकरण पर बना सस्पेंस
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई शहर के प्रमुख जिन्दपीर चौराहे का इन दिनों तेजी से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। चौराहे को आकर्षक और आधुनिक रूप देने के लिए राजस्थानी थीम पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। नगरवासियों के अनुसार काफी समय बाद शहर के किसी प्रमुख चौराहे को इस तरह नया स्वरूप दिया जा रहा है। फिलहाल निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अब चौराहा धीरे-धीरे अपने नए रूप में नजर आने लगा है।चौराहे पर रंगाई-पुताई, डिजाइनिंग और सजावटी ढांचे तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा इसे शहर का आकर्षण बनाने की कोशिश की जा रही है।

दिनभर मजदूर और कर्मचारी निर्माण कार्य में जुटे दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम की रफ्तार को देखते हुए जल्द ही चौराहा पूरी तरह तैयार हो सकता है।हालांकि चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ ही शहर में एक नई चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है। लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि चौराहे पर आखिर किसकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के बीच इसको लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई लोग पुराने उदाहरणों को भी याद कर रहे हैं।

किसकी लगेगी मूर्ति इसको लेकर चर्चा

दरअसल शहर के सिनेमा चौराहे पर पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में वहां गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित की गई। इसी वजह से जिन्दपीर चौराहे को लेकर भी लोगों के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई किसी महापुरुष की मूर्ति की बात कर रहा है तो कोई किसी अन्य नाम की संभावना जता रहा है।इसके अलावा चौराहे के नाम बदलने की चर्चाएं भी पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार चल रही हैं। बताया जा रहा है कि सीतापुर मार्ग की ओर एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिसमें नए नाम को लेकर संकेत दिए गए थे। हालांकि सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह पोस्टर हटा लिया गया।फिलहाल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में चौराहे का नया नाम क्या होगा और वहां किसकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, इसे लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story