Hardoi News: लोनार-जगदीशपुर मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित, वैकल्पिक रास्ते भी बंद

Hardoi News: हरदोई में बारिश के बीच लोनार-जगदीशपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, वैकल्पिक रास्तों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई।

Pulkit Sharma
Published on: 3 Oct 2026 10:53 PM IST
Lonar-Jagdishpur road felled, traffic disrupted, alternative roads also closed
X

लोनार-जगदीशपुर मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित, वैकल्पिक रास्ते भी बंद (Photo- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई जिले में लोनार और जगदीशपुर के बीच मुख्य मार्ग पर अचानक एक पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। कुछ ही देर में मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बताया गया कि मार्ग अवरुद्ध होने के बाद वाहन चालकों ने आसपास के वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते कई अन्य रास्तों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों से गुजरना भी आसान नहीं रहा। हरदोई की ओर जाने वाले कई वाहन चालकों को रास्ता बदलकर लंबा सफर तय करना पड़ा।

मार्ग के दोनों और लगा जाम

मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण कुछ वाहन काफी देर तक सड़क पर ही फंसे रहे। इस दौरान वाहन चालक और यात्री मार्ग खुलने का इंतजार करते नजर आए। कई लोगों ने आसपास के लोगों से दूसरे रास्तों की जानकारी लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात सामान्य कराने के प्रयास शुरू कर दिए। मार्ग बाधित होने के कारण पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानी से आगे बढ़ने और उपलब्ध वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।बारिश के बीच पेड़ गिरने और अन्य मार्गों पर पानी भरने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मार्ग पूरी तरह साफ होने तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story