Hardoi News: एनसीसी से लोहे का सामान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो एंगल कटपीस बरामद

Hardoi News: पुलिस ने एनसीसी लिमिटेड से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 100 किलो एंगल कटपीस और लोहे की प्लेटें बरामद की गईं। मामले की जांच जारी है।

Pulkit Sharma
Published on: 10 July 2026 4:00 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News(Photo-Social Media)

Hardoi News: हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने एनसीसी लिमिटेड कंपनी में हुई लोहे के सामान की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 100 किलोग्राम एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट बरामद की है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को एनसीसी लिमिटेड, हरदोई के स्टोर इंचार्ज चंद्रशेखर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कंपनी में कार्यरत ड्राइवर सूरज सिंह ने एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर कंपनी परिसर से एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुरागरसी और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनोज पुत्र राकेश निवासी चांद बेहटा, थाना कोतवाली शहर, हरदोई तथा सूरज पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम अनहरा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 100 किलोग्राम वजन का एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट बरामद की है।

बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल महेंद्र मौर्या, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल अंकुर तिवारी तथा रिक्रूट कांस्टेबल सत्येंद्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरदोई पुलिस का कहना है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story