Hardoi News: नीट परीक्षा में 92.74 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Hardoi News: हरदोई के छह परीक्षा केंद्रों पर 2465 में से 2286 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा। 179 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई।

Pulkit Sharma
Published on: 21 Jun 2026 9:38 PM IST
92.74 percent candidates present in NEET examination
X

नीट परीक्षा में 92.74 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित (Photo- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई जनपद में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 2465 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आवंटित किया गया था।

इनमें से 2286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 179 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में कुल उपस्थिति 92.74 प्रतिशत दर्ज की गई, जो परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों की गंभीरता और उत्साह को दर्शाती है।उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सी.एस.एन. डिग्री कॉलेज में सबसे अधिक 452 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में 446, श्री बेनी माधव गर्ल्स इंटर कॉलेज में 438 तथा राजकीय इंटर कॉलेज में 436 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।आर.आर. इंटर कॉलेज में 291 और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 223 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

139 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किया किया किनारा

अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या पर नजर डालें तो राजकीय इंटर कॉलेज में 44, श्री बेनी माधव गर्ल्स इंटर कॉलेज में 42 तथा महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में 34 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सी.एस.एन. डिग्री कॉलेज और आर.आर. इंटर कॉलेज में 21-21 तथा गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे।

अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई गई तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रों पर समय से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।कुल मिलाकर हरदोई में नीट परीक्षा बिना किसी बड़ी बाधा के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

उपस्थिति का प्रतिशत यह संकेत देता है कि जिले के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए इस महत्वपूर्ण परीक्षा में भाग लिया। अब अभ्यर्थियों की निगाहें परीक्षा परिणाम पर टिकी हैं, जो उनके आगे के शैक्षणिक और व्यावसायिक मार्ग को निर्धारित करेगा।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story