Hardoi News: न्यूजट्रैक की खबर का असर, आंझी शाहाबाद स्टेशन पर लगा नया वाटर कूलर

Hardoi News: हरदोई के आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की समस्या उठाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और नया वाटर कूलर चालू कर दिया गया।

Pulkit Sharma
Published on: 19 May 2026 7:23 PM IST
Impact of newstrack news, new water cooler installed at Anjhi Shahabad station
X

न्यूजट्रैक की खबर का असर, आंझी शाहाबाद स्टेशन पर लगा नया वाटर कूलर (Photo- Newstrack)

Hardoi News: हरदोई जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से खराब पड़े वाटर कूलर और गर्मी में यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर “न्यूज ट्रैक” द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और स्टेशन पर नया वाटर कूलर उपलब्ध करा दिया गया, जिसे मंगलवार शाम तक चालू भी कर दिया गया।

बताया गया कि रविवार को “हरदोई संगम” ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था कि भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच आंझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। स्टेशन पर लगा पुराना वाटर कूलर खराब पड़ा था, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहर के समय ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री और छोटे बच्चे गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे।

रेल यात्रियों ने न्यूज़ ट्रैक का आभार किया व्यक्त

खबर सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और सोमवार को स्टेशन पर नया वाटर कूलर पहुंचा दिया गया। तकनीकी कर्मचारियों द्वारा इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा करने के बाद मंगलवार शाम से इसे चालू कर दिया गया। अब स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को गर्मी के बीच ठंडा पानी मिल सकेगा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है।रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए “न्यूज ट्रैक” का आभार व्यक्त किया है।

यात्रियों का कहना है कि मीडिया द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का ही परिणाम है कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान हो सका। कई यात्रियों ने कहा कि प्रचंड गर्मी में स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था होना बेहद जरूरी था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा तो आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story