TRENDING TAGS :
हरदोई में शुरू हुआ 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान, निर्देशों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Hardoi News: हरदोई में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान
No Helmet No Petrol Hardoi News
Hardoi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सोमवार 1 सितंबर से नो हेलमेट नो पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।हरदोई के यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा शहर के समस्त पेट्रोल पंप पर जाकर पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता की और मुख्यमंत्री के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश जारी किया है।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के निर्देशों का कोई भी अनुपालन करता नहीं पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त और कठोर कार्रवाई की जाएगी।हरदोई में कुछ महापूर्व नो हेलमेट न पेट्रोल को लेकर कवायद शुरू की गई थी
जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया था लेकिन प्रशासन और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सुस्ती के आगे अभियान लगभग समाप्त हो गया था लेकिन एक बार फिर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनपद में पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लोगों को पेट्रोल नहीं मिला ऐसे जो लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने गए थे उन्हें काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा फिलहाल नो हेलमेट न पेट्रोल को लेकर अभियान जारी रहेगा।
पेट्रोल पम्प कर्मचारियों को दिए निर्देश
शहर के यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नो हेलमेट नो पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता की और बिना हेलमेट लगाए किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल ना देने के सख्त निर्देश जारी किए।यातायात प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि समय-समय पर पेट्रोल पंप का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस निरीक्षण में सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों को पेट्रोल दिया जा रहा है या नहीं।यातायात प्रभारी निरीक्षक ने अपने निर्देशों में कहा कि समय-समय पर सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी।
इसके वीडियो को खंगाला जाएगा यदि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट लगा दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। नो हेलमेट नो पेट्रोल को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि हेलमेट ना सिर्फ जुर्माना बचाता है बल्कि हमारी जान भी बचाता है। हम सबको दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हेलमेट का प्रयोग चालान बचाने के लिए नहीं बल्कि जान बचाने के लिए किया जाता है। इसलिए अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट हम सबको प्रयोग करना चाहिए।


