Hardoi News: मोबाइल खोया था, उम्मीद नहीं… हरदोई पुलिस ने 220 फोन खोजकर मालिकों को सौंपे

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने अभियान चलाकर 220 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Oct 2026 2:05 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News(Photo-Social Media)

Hardoi News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल की टीम ने बीते तीन महीनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। तकनीकी माध्यमों और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर टीम ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए एक-एक कर मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को राहत मिली।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली

06 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, हरदोई द्वारा बरामद किए गए सभी 220 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने हरदोई पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस विभाग के प्रति आभार जताया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जा सके और उन्हें उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाई जा सके।

मोबाइल बरामदगी अभियान में निरीक्षक वहीद अहमद, साइबर सेल मय टीम, निरीक्षक अब्दुल जब्बार, प्रभारी सर्विलांस टीम हरदोई, हेड कांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार वर्मा, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार गुप्ता तथा कांस्टेबल यादवेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।हरदोई पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां लोगों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, वहीं पुलिस के तकनीकी तंत्र और सर्विलांस टीम की सक्रियता भी सामने आई है।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story