Hardoi News: हरदोई स्टेशन पर 9 दिन बाद भी नहीं लगी बेंच और एसी, यात्रियों में नाराजगी बढ़ी

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए दिए गए निर्देशों के बावजूद बेंच और एसी नहीं लगाए गए। यात्रियों में नाराजगी बढ़ी।

Pulkit Sharma
Published on: 14 May 2026 2:33 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News(Photo-Social Media)

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए गए निर्देश अब तक केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा स्टेशन निरीक्षण के करीब 9 दिन बाद भी यात्रियों को राहत देने वाले जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सके हैं, जिससे रेल यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच लगाने और पीआरएस (आरक्षण) काउंटर पर एसी लगाने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में एडीआरएम मुरादाबाद ने भी हरदोई रेलवे अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। अधिकारियों को साफ कहा गया था कि गर्मी को देखते हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निर्देशों के बावजूद नहीं हुआ काम

इसके बावजूद दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्टेशन परिसर में अब तक अतिरिक्त बेंच नहीं लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को घंटों खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं पीआरएस काउंटर पर एसी भी नहीं लगाया जा सका है। भीषण गर्मी में टिकट बनवाने आने वाले यात्रियों को कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों में नाराजगी

सूत्रों के अनुसार एसी लगाने के लिए एक बार सर्वे किया गया था, लेकिन उसके बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रेल यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए रेलवे प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी यात्रियों की समस्याएं इसी तरह बनी रहेंगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story