Hardoi News: हरदोई में गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Hardoi News: हरदोई की संडीला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में सचिन यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार किया है, दोनों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज बताए गए हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 30 Aug 2026 7:14 PM IST
Police arrest two accused in Gangster Act case in Hardoi
X

 हरदोई में गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे (Photo- Newstrack)

Hardoi News: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संडीला थाने में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, संडीला थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन यादव पुत्र महेश यादव निवासी ग्राम जुड़ाखेड़ा, थाना अतरौली और शिवम यादव पुत्र मनोज यादव निवासी फतेहपुर, थाना अतरौली, हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों पर दर्ज हैं पूर्व में भी मुकदमे

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ थाना संडीला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है और उनके पूर्व मामलों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह गिरफ्तारी जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक दीनबंधु, कांस्टेबल शिवम और कांस्टेबल रजत सिंह शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story