TRENDING TAGS :
Hardoi News: सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी नई बातें
Hardoi News:हरदोई के सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप में बच्चों ने रेन डांस, जिप लाइन और कई एक्टिविटीज के जरिए नई सीख हासिल की।
सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय एडवेंचर कैंप, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी नई बातें (Photo- Newstrack)
Hardoi News: हरदोई के सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एडवेंचर कैंप बच्चों के लिए रोमांच, मनोरंजन और नई सीख से भरपूर साबित हुआ। 23 और 24 मई 2026 को आयोजित इस विशेष कैंप में विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की हंसी, उत्साह और रंग-बिरंगी गतिविधियों की धूम देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पी.सी. जोशी ने फीता काटकर किया। कैंप के पहले दिन नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन कक्षा पांच से बारह तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं और एडवेंचर एक्टिविटीज में हिस्सा लिया।
कैंप के दौरान बच्चों के लिए रेन डांस, फोम पार्टी, पूल एक्टिविटी, जिप लाइन, वाटर रोलर जोर्ब, पॉटरी वर्क, बाउंस गेम्स और मैजिक शो जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम रखे गए थे। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन गतिविधियों का आनंद लिया। छोटे बच्चों में रेन डांस और बाउंस गेम्स को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया, जबकि बड़े विद्यार्थियों ने एडवेंचर एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विद्यार्थियों में टीमवर्क, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीमवर्क, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। साथ ही बच्चों को तनावमुक्त वातावरण भी मिलता है, जिससे उनकी रचनात्मक सोच मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सक्रिय भागीदारी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देते हैं और उनमें सहयोग, संवेदना व समझदारी जैसी महत्वपूर्ण खूबियां विकसित करते हैं।कैंप के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्नैक्स वितरित किए गए।
बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए बेहद उपयोगी बताया।


