Hardoi News: परिवहन विभाग का एक्शन, मोबाइल चलाने पर 7 और बसों के 4 चालान

Hardoi News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार और डबल डेकर बसों पर कार्रवाई, अनधिकृत बसों को जीरो प्वाइंट पर रोका, लोगों को किया जागरूक।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Nov 2026 9:19 PM IST
Action of Transport Department, 7 on mobile operation and 4 bus invoices
X

परिवहन विभाग का एक्शन, मोबाइल चलाने पर 7 और बसों के 4 चालान (Photo- Newstrack)

Hardoi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शासन के निर्देश पर 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों और अनधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मोबाइल का प्रयोग करने वाले सात वाहन चालकों पर कार्रवाई

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया कि 18 नवंबर को चलाए गए अभियान में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने और रील बनाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के मामले में सात वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। थोड़ी सी लापरवाही चालक के साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।

डग्गामार और डबल डेकर बसों पर भी कसा शिकंजा

अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से संचालित डबल डेकर बसों और डग्गामार वाहनों की भी जांच की गई। नियमों के विरुद्ध संचालित पाए जाने पर चार बसों का चालान किया गया। वहीं, दूसरे प्रांतों से आने वाली अनधिकृत बसों को जीरो प्वाइंट पर ही रोक दिया गया, ताकि बिना अनुमति उनका संचालन आगे न हो सके।

पंपलेट बांटकर लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट और बुकलेट वितरित किए गए। इसके अलावा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।

Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story