TRENDING TAGS :
Hathras News: हाथरस में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गो-रक्षा के लिए लखनऊ चलने का किया आह्वान
Hathras News: हाथरस पहुंची शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा। प्रदेश सरकार से गाय को गोमाता का दर्जा देने की मांग की और लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
Hathras News(Photo-Social Media)
Hathras News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गुरुवार की सुबह गोरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के साथ हाथरस पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि गोरक्षा की धर्मयुद्ध यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई है। यहां पर उन्होंने यात्रा का उद्देश्य गोमाता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमर्थन जुटाना बताया। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गोमाता को माता का दर्जा दे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश के सारे प्रदेशों से ज्यादा मांग आदित्यनाथ बेचता है। यहां पर उन्होंने गोयात्रा को लेकर जिम्मेदारी भी सौंपी।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा गुरुवार को हाथरस पहुंची। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग पर जोर दिया। साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा न मिलने पर लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने योगी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा 22 जुलाई तक अगर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिया गया तो 24 जुलाई को लखनऊ के कांशीराम मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा। हाथरस आगरा रोड पर राधा कृष्ण कृपा भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा गोरक्षा को धर्मयुद्ध यात्रा 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी।
यात्रा का उद्देश्य गोमाता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमर्थन जुटाना है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों से उन्होंने ने अपील की कि गोमाता को राष्ट्रीय दर्जा मिलना अति आवश्यक है। आगामी चुनाव में वोट केवल उसी सरकार को दें जो गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्ज दे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने आशुतोष महाराज के बयान पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। यहां पर उन्होंने कहा कि सरकार सनातन का दिखावा कर रही है। हम सनातन के हैं, हमारा उददेश्य सनातन को आगे बढाना है, 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा वोटरो को जाकरुक करने की है। गाय की रक्षा के लिए अगले चुनाव में वोट करें, जो गाय की रक्षा का काम करे, उसे वोट करें। शंकराचार्य ने कहा कि मुसलमान कह रहा है कि आप गाय को बचाइये, हमने काटना छोड दिया है। राष्ट्रीय पशु घोषित करके बचाइये। ये लोग मुसलमानों का नाम लेकर खुद को बचा रहे हैं। उन्होने गाय के बचाव की बात करने वाले को ही आगामी में चुनाव में वोट करने की बात पर जोर दिया।


