TRENDING TAGS :
Hathras News: श्री दाऊजी महाराज मेला हाथरस में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Hathras News: हाथरस मेले में आयोजित विज्ञान क्विज में 20 स्कूलों ने लिया भाग; सेंट फ्रांसिस दूसरे व बीएलएस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
Hathras News
Hathras News: श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर, हाथरस में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के CBSE एवं UP Board के लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. रन सिंह, प्रवक्ता रसायन विज्ञान विभाग, अक्रूर इंटर कॉलेज, सी.जी. मौर्य, प्रवक्ता जीव विज्ञान विभाग, बागला इंटर कॉलेज, वंशी जालान एवं सर कपिल सोनी सहित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का प्रथम स्थान RBS स्कूल, मुरसान ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान सेंट फ्रांसिस स्कूल, हाथरस तथा तृतीय स्थान BLS स्कूल, हाथरस ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप गुप्ता, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान द्वारा प्रभावी एवं शानदार ढंग से किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अनिल कुशवाहा ‘क्रैकर सर’, प्रदीप गुप्ता, अमित कुशवाह, योगेश सक्सेना एवं मनोज बघेल का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने विजेता एवं प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना की। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रतियोगी भावना और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
— आयोजक मंडल, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता
श्री दाऊजी महाराज मेला, हाथरस
Hathras News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
Hathras News: सेवा, समर्पण और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रदीप नारायण दीक्षित, उप जिलाधिकारी श्री राज बहादुर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान श्री रामेश्वर उपाध्याय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अनुज चौधरी तथा भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीमती स्मृति पाठक श्री सौरभ शर्मा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चित्रकला, रंगोली, सामान्य ज्ञान/प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय तथा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में भूमि शर्मा प्रथम, सुमन द्वितीय तथा इकरा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इकरा ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं जवाहर स्मारक मीतई संयुक्त रूप से प्रथम, कस्तूरबा गांधी टुकसन एवं दून पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा आंगनवाड़ी मुरसान तृतीय स्थान पर रहे।
सेवा संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर ने कहा कि “सेवा संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना है। शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को प्रोत्साहन देकर हम ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहां प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले। बच्चों की प्रतिभा को मंच देना भी समाजसेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।”
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि “सेवा संकल्प का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। हम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ सेवा और जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रन सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरसान गिरिराज सिंह, नोडल अधिकारी साधना बघेल, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, डॉ. चंद्र मोहन राणा, जितेंद्र कौशल, अमित शर्मा, मणिभूषण शर्मा, नीरज कुमार, शशि भूषण, राजपाल सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिभागी विद्यालयों की शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रतिभा को अवसर, शिक्षा को संस्कार और सेवा को संकल्प बनाकर ही विकसित समाज की मजबूत नींव रखी जा सकती है।


